टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभाराम रोशन के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान एनआईडी आज 23 से 25 जून 2024 तक संचालित होने जा रहा है। कल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में 23 जून को प्रातः 10 बजे कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डीएचओ डॉ. के.एम.वरूण ने बताया कि इस पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0-5 बर्ष के 1,65,429 बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन के लिए जिले मे 1115 बी.टाइप बूथ बनाये गये है। इसके साथ ही 62 सी टीम, 10 मोबाइल टीम, 49 ट्रांजिट टीम के माध्यम से 2441 वैक्सीनेटरांे की डयूटी लगाई गई है। साथ ही पर्यवेक्षण कार्य के लिए 133 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया कि सभी 49 ट्रांजिट टीम 10 मोबाइल टीम को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देषित किया कि बूथ, खेत-खलिहान, ईट भट्टें आदि स्थानों पर पर्यवेक्षक कार्य गंभीरता पूर्वक करने पर बल दिया जाये, ताकि 0-5 बर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से बंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी सहयोगी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विकास खंड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक एवं विभागीय टीओटी समय से पूर्ण कर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। साथ ही सभी सहयोगी विभागों के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान अंतर्गत हर स्तर पर सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं वेक्सीनेटरो को प्रशिक्षित किया गया है। बी.एम.ओ. तथा बी.पी.एम. को निर्देशित किया गया है कि पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जायेगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

