टीकमगढ़ । नगर की यातायात व्यवस्था दिनों दिन बद हाल हो रही है जहां आए दिन सुबह से ही नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर जाम लग जाते हैं जहां से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है रविवार 23 जून 2024 की सुबह करीब 10.30 बजे नजाई दरवाजे के सामने जाम लग गया जहां लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे जहां इस मौके पर कोई भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने वाले यातायात पुलिस का सिपाही वहां मौजूद नहीं था लोगों ने स्वयं अपनी व्यवस्था जैसे तैसे बनाई तब वहां जाम खुल पाया हालात यातायात व्यवस्था के इस तरह खराब हो चुके हैं कि लोग अब यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली कोसते नजर आते हैं जाम में फसे लोगों का कहना था कि यातायात पुलिस कुछ नहीं कर रही है केवल ड्यूटी के नाम पर फॉर्मेलिटी हो रही है जहां शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है और यातायात पुलिस इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त न बताते हुए यह कहा है कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह से नगर की चौपट है जिनके कंधों पर यातायात का भार है वह गहरी नींद में सोए हुए हैं।