टीकमगढ़। 23 जून 2024 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आज टीकमगढ़ जिले के 3 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। टीकमगढ़ जिले में दो पालियों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम पाली में 1500 अभ्यर्थियों में से 1101 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही दूसरी पाली में 1084 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 416 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे
परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों ने नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित किया। जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओल्ड पॉलिटेक्निक स्कूल ढोंगा रोड टीकमगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 ललितपुर रोड टीकमगढ़ एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 ललितपुर रोड टीकमगढ़ में परीक्षा आयोजित की गई।

