टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ पहुंचकर 0 से 5 बच्चों को दवा पिलाकर 23 से 25 जून 2024 तक संचालित पल्स पोलियो अभियान एनआईडी का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवष्य पिलायें तथा भारत को पोलियो मुक्त बनायें। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि पोलियो की दवा 0 से पांच वर्ष के प्रत्येक बच्चे को पिलाई जाये। बच्चों को दवा पिलाना हम सबका कर्तव्य है। इस वर्ष जिले को दिये गये निर्धारित लक्ष्य को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनकी टीम समर्पण भाव से कार्य कर वांछित लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होगी। ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 0 से 05 बर्ष के 165429 बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन के लिए जिले मे 1115 बी.टाइप बूथ बनाये गये है। इसके साथ ही 62 सी टीम, 10 मोबाइल टीम, 49 ट्रांजिट टीम के माध्यम से 2441वैक्सीनेटररों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही पर्यवेक्षण कार्य के लिए 133 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभाराम रोषन, जिला टीकाकरण अधिकारी डीएचओ प्रथम डाॅ. पीके माहौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डीएचओ डॉ. के.एम.वरूण, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्री मनोज नायक सहित चिकित्सालय स्टाॅफ सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

