टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल एवं नव निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पैथोलॉजी जांच विभाग शिशु पुनर्वास केंद्र ब्लड बैंक महिला वार्ड पुरुष वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये
इसके बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने नव निर्माणाधीन अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, प्राइवेट वार्ड, सेंट्रल एसी सिस्टम सहित पूरे परिसर भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला टीकमगढ़ डाॅउनके साथ शोभाराम रोशन सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

