टीकमगढ़। नगर के मुख्य मार्गों पर बाजार में रोड दिन में सकरे और रात में चौंड़े हो जाते हैं जहां दुकानों के सामने इस कदर वाहन लगा दिए जाते हैं कि लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। मुख्य नजाई बाजार सराफा बाजार सहित स्टेट बैंक चौराहा से लेकर जवाहर चौराहा एवं कटरा बाजार से लेकर जवाहर चौराहा आदि वाले मार्गों पर इस कदर वाहन खडे़ रहते हैं कि लोग निकलने के लिए भी परेशान होते हैं दुकानों के सामने बाहन खडे़ कर दिए जाते हैं जहां लोगों का निकलना दूभर हो जाता है इस दौरान यातायात पुलिस भी नजर नहीं आती है बाजार के समय में लोग पैदल चलने वाले भी व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई देते हैं जहां यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और यातायात व्यवस्थाओं की निगहरानी करने वाले नजर ही नहीं आते हैं।

