टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की लम्बित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा माननीय न्यायालय में लम्बित प्रकरणों के निराकराण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने विधानसभा प्रश्नों के त्वरित जवाब प्रेषित करने के निर्देष देते हुये कहा कि इस हेतु सेल गठित करें, जो 24 घन्टे कार्य करेगी। उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर तुरंत जबाव प्रस्तुत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि गौवंश के सम्मान और सुरक्षा के लिये अभियान चलाया जाये तथा हर गौशाला का चिन्हांकन कर टैगिंग करायें। उन्होंने निराश्रित गौवंश हेतु सभी ग्राम पंचायतों में गौवंश के लिये गोठान बनाने के लिये निर्देश दिये। साथ सड़कों पर निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में पहुँचने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के संबंध में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी ग्रामांे में क्लोरीन वितरण सुनिश्चित करायें। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि सभी नगरीय निकाय और पंचायत समय पर पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करायें। किसी भी ग्राम में बीमारी नहीं फैले, इस हेतु सभी नगरीय,ग्रामीण निकाय सफाई के साथ दवा वितरण सुनिश्चित करायें। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा तथा सभी फील्ड अधिकारी टूर डायरी प्रस्तुत करें। मिड-डे मील प्रतिदिन गुणवत्तापूर्वक बनाया जाये तथा सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, इसकी माॅनिटरिंग की जाये। उन्होंने निर्देषित किया कि प्रत्येक मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतें खुलें यह सुनिश्चित करें। सीमांकन सम्बन्धी कार्य समय पर पूरा करायें। ऐसे सभी रोडमैप बनाये जिससे समग्र विकास हेतु कार्य किया जाएगा जिसमें मत्स्य बीज, उद्यानिकी आदि सम्मलित किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि आगामी वर्षाकाल के दौरान कोई भी व्यक्ति नदियों के किनारे नहीं रहे और खेतों पर रात्रि में सोये, जिससे किसी भी जन और पशु की हानि नहीं हो पाये इसके लिये पूरी व्यवस्था करायें तथा डूब क्षेत्र में चिंहित ग्राम पंचायतें पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। हॉस्पिटल और अन्य क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति को अंडर ग्राउंड सफाई में नहीं उतारा जाये एवं सफाई के लिये मशीनों का उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि पौधरोपण हेतु सभी विभाग आवंटित लक्ष्य अनुसार तैयारी सुनिष्चित करें तथा संबंधित विभाग वर्षा के पूर्व सड़कों,मार्गाें के सभी गड्ढे भरवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम जतारा श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता तथा संजय कुमार दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण आरके पस्तोर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अषोक कुमार शर्मा, सहायक संचालक उद्यान अजय रोहित, सहायक संचालक मत्स्य आरके मिश्रा, सीएमएचओ डाॅ. शोभाराम रोषन, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डाॅ. ऋजुता चैहान, सहायक संचालक पिछड़ा एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग श्रीमती अपूर्वा जैन, पीओडूडा सुश्री षिवि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

