टीकमगढ़ । वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा उत्सव भवन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आठवीं दसवीं बारहवीं के जिले में मेरिट आने वाले एवम आईआईटी, नीट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में श्री सुधीर अग्रवाल प्रदेश संगठन महामंत्री वैश्य महासम्मेलन मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि गोविंद दास असाटी प्रदेश महामंत्री एवं श्री प्रकाश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता संभागीय अध्यक्ष एवम श्रीमती पूनम जायसवाल संभागीय अध्यक्ष महिला इकाई वैश्य महासम्मेलन उपस्थित रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सोनी जिलाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन ने की । कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल ने छात्रों को महापुरुषों के जीवन के व्रतांत सुना कर प्रोत्साहित किया । छात्रों को प्रतिस्पर्धा का भाव जीवन में आत्मसात करना चाहिए तभी वह जीवन की कठिन चुनौतियों से लड़ कर सफल होंगे। स्वागत भाषण देते हुए आनंद सोनी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे निरंतर मेहनत करके आगे बढ़ें, सफलता के उत्तरोत्तर नए आयाम स्थापित करके अपने माता पिता और नगर का नाम रोशन करें। श्री गोविंद दास असाटी ने कहा की वैश्य महासम्मेलन मेधावी छात्रों का जिले और प्रदेश स्तर पर हर कदम पर सहयोग करेगा। भोपाल में नवनिर्मित वैश्य भवन में छात्रों को रुकने की संपूर्ण व्यवस्था की जायेगी। पूनम जायसवाल ने भी कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया।कार्यक्रम के प्रायोजक आर्जव होंडा एवम बुंदेलखंड हुंडई से श्री अभिषेक सिंघई ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा की मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके प्रतिष्ठान आर्जव होंडा से वाहन लेने पर 2100 रुपए की विशेष छूट दी जाएगी।कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक जैन मैंनवार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती नीलम जैन ने किया। मेधावी छात्रों को डॉक्टर पी.एल.विश्वकर्मा , अनूप नायक नगर सेठ, महेंद्र जैन बड़ागांव,राजेश साहू, नवनीत वैद्य, शरद विश्वकर्मा, जिनेंद्र जैन मृगनैनी , डॉ नीरज सिंह डॉक्टर आभा सिंह, डॉक्टर जिनेंद्र भदौरा,राजेश सोनी,राकेश सोनी ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में राधिका जैन,सौरभ यादव,कीर्ति सोनी,अलीशा खान, लिंसी जैन, आन्या जैन सहित अनेक छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रामस्वरूप नायक, राजेश साहू,प्रमिला जैन,प्रशांत जैन,धर्मेंद्र जैन बड़ागांव, अनुपमा नायक, ओ पी नायक, अल्पना जैन, कंचन सोनी, राजेश नायक , बद्री नायक,हिमांशु जैन , सुरभि मोंगना,अरुणा जैन,रुचि जैन,पूजा नायक,प्रकृति जैन, बबिता बड़कुल, संतोषी जैन, किरण जैन ,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

