टीकमगढ़। जल गंगा संर्वधन अभियान अंतर्गत 24 जून 2023 सोमवार के दिन विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगरीय निकाय द्वारा महेन्द्र सागर तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके तहत महेन्द्र सागर तालाब पर विसर्जन घाट तथा अन्य घाटों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान सभी के द्वारा शपथ ली गई कि तालाबों को साफ-सुधरा रखेंगे। इसके साथ ही दूसरों को भी श्रमदान करने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर सीएमओ टीकमगढ़ श्रीमती गीता मांझी, उपयंत्री, सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

