टीकमगढ़। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नए बस स्टैंड के समीप डिवाइडर वाली मुख्य सड़क पर बहुत ही गहरा गड्ढा था जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी वाहनों को भी आने जाने में परेशानियां थी जब नर्मदा समय न्यूज़ ने इस समाचार को तत्परता से प्रशासन के संज्ञान में दिया तब तत्काल शीघ्रता से प्रशासन ने इसको संज्ञान में लेते हुए गड्ढे को भरवा दिया है जिससे अब आने जाने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है और दुर्घटनाओं की भी आशंका टल गई है हालाकि इस मार्ग पर और भी गड्ढे हैं जिन्हें भी भरवाए जाने की मांग वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों ने कही है। उल्लेखनीय है कि एक बार फिर नर्मदा समय की न्यूज़ का असर हुआ है जहां नए बस स्टैंड पर गड्ढे की खबर को नर्मदा समय न्यूज़ ने प्राथमिकता से प्रशासन के संज्ञान में दिया था जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए गड्ढे को भरवा दिया है।

