टीकमगढ़। मंगलवार 25 जून 2024 को एडीएम पीएस चौहान ने कलेक्टर कार्यालय में अलग ही ढंग से जनसुनवाई की जब अपर कलेक्टर पीएस चौहान अपने शासकीय वाहन से उतारकर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे से कार्यालय में अंदर प्रवेश कर रहे थे इस दौरान एक पीडि़ता अपने बेटे के साथ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर अपनी समस्या का आवेदन लिए हुए बैठी थी तब अपर कलेक्टर श्री चौहान ने वहां रुक कर उस महिला से उसकी तकलीफ पूछी और वहीं पर उसकी सुनवाई करने लगे अपर कलेक्टर को महिला बेटी बाई आदिवासी निवासी मोहनगढ़ ने बताया कि मेरे पति लखन आदिवासी की मौत हो गई थी जिस हेतु मुझे मृत्यु सहायता राशि के रूप में आर्थिक मदद मिलना थी जिसको लेकर मैं करीब सात आठ महीने से ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रही हूं और मेरी सुनवाई नहीं हो रही है यह बात सुनकर तत्काल अपर कलेक्टर श्री चौहान ने बाहर ही मुख्य दरवाजे से संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को फोन लगाया और कहा कि तत्काल इस पीडि़ता को राशि दिलाऐं और उसके केस में तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत कराऐं जिसको लेकर पीडि़ता में खुशी दिखाई दी इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि मेरा ऐसा ध्येय है कि किसी भी आमजन को कार्यों के लिए अधिकारी कर्मचारियों के चक्कर न काटना पड़े और उनका तत्परता से कार्य हो एवं उनकी समस्याएं सहजता और समय पर हल हों।