टीकमगढ । पुलिस कार्यालयों सहित जिले के समस्त थानों,चौकियों में किया गया जन सुनवाई का आयोजन दिया गया जहां वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्याएं सुनकर मौके पर उनका निराकरण किया गया दिनांक 25.06.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय टीकमगढ़ एवं जतारा तथा जिले के समस्त थानों,चौकियों में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में लोग अपनी समस्याओं का लिखित आवेदन पत्र लेकर अपने उपरोक्त नजदीकी पुलिस कार्यालय एवं थानों,चौकियों पर उपस्थित हुए। जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस हस्तक्षेप योग्य समस्याओं का निराकरण मौके पर किया गया और जो समस्याएं पुलिस हस्तक्षेप योग्य नहीं थी उनके बारे में जानकारी देकर संबंधित विभाग में संपर्क करने हेतु बताया गया।

