टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेष शर्मा के निर्देषानुसार एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे द्वारा ग्राम मिनोरा में डायरिया से प्रभावित व्यक्तियों के लिए बनाए गए अस्थाई प्राथमिक चिकित्सा सेंटर आगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम टीकमगढ़ श्री दुबे ने सागर से चार सदस्यीय दल के साथ ग्राम का भ्रमण किया एवं बीमारीजन्य स्थलों को देखा। उन्होंने ग्राम में जगह-जगह जमा कूड़े-कचरे के ढेर को हटाने हेतु पंचायत पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के समीप ग्राम पंचायत के माध्यम से साफ सफाई करवाई गई।

