टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम में पदस्थ पदाधिकारीगणों के साथ 25 जून 2024 मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष श्री सिसौदिया द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के पदाधिकारीगण ने उनकी कार्यप्रणाली, जिला जेल टीकमगढ़ में किये गये भ्रमण संबंधी जानकारी, कार्यालय में संधारित पंजियों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली तथा तत्संबंध में आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल को प्रभावी रूप से प्रतिरक्षा किऐ जाने के संबंध में अभियुक्त के हित को ध्यान रखते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही उक्त योजना के संबंध में कहा कि यह सार्वजनिक रक्षा प्रणाली के अनुरूप हिरासत में अभियुक्तों और आपराधिक मामलों में प्रतिवादियों को मुफत कानूनी सहायता प्रदान करेगा। यह जरूरतमंदों और संकटग्रस्त व्यक्तियों के बचाव में आयेगा। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश वरूण पुनासे व लीगल डिफेंस सिस्टम काउंसिल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

