टीकमगढ़। नगर के स्थानीय गांधी चौराहा के समीप सुबह करीब 09 बजे से लेकर 10 -11 बजे तक मजदूर भाई मजदूरी की तलाश में इस चौराहे पर एकत्रित होते हैं और यहां खड़े रहकर अपनी रोजी-रोटी की वाट जोहते हैं इस दौरान इन मजदूर भाइयों की भीड़ इस चौराहे पर इस कदर बड़ जाती है कि चौराहे के मार्ग भी अवरोध होने लगते हैं क्योंकि यहां यह मजदूर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है जहां इन मजदूर भाइयों को बताने समझने का भी पुलिस कभी प्रयास नहीं करती है कि सभी लोग सड़क छोड़कर चौराहा छोड़कर बैठे हैं या खड़े रहे हैं हां जब कोई हादसा हो जाएगा तब जरूर प्रशासन और पुलिस जागेगी यहां इस चौराहे का रोज का आलम बना हुआ है जहां सुबह करीब 09 वजे से लेकर 10-11 बजे तक चौराहे पर भारी भरकम मजदूर भाइयों की संख्या रहती है जिसके चलते इस चौराहे के कुछ एक मार्ग अवरुद्ध होते हैं और इस दौरान किसी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है पुलिस को प्रशासन को जनप्रतिनिधियों को ऐसे में वहां पहुंचकर उनको कुछ सीख सुझाव समझाइस देना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इन मजदूर भाइयों के लिए खडे़ होने के लिए एक स्थान तो चिन्हित कर दिया है लेकिन चाहे बारिश हो चाहे ठंड हो चाहे गर्मी हो वह खुले में ही वहां एकत्रित होकर अपनी रोजी-रोटी की तलाश में खड़े रहते हैं जहां इन मजदूर भाइयों के लिए किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था यहां छाया दान बैठने पानी आदि की नहीं है।

