टीकमगढ़। यातायात पुलिस की निष्क्रियता और उदासीनता के चलते नगर वासी उसका खामयाजा भुगत रहे हैं जहां नगर में यातायात की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट हो गई है और लोग सड़कों पर एवं मुख्य मार्गों पर चलने के लिए परेशान हो रहे हैं जहां देखो जिस मार्ग पर केवल जाम और यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन यातायात पुलिस ना तो इस ओर कोई ठोस कदम उठा रही है और ना ही व्यवस्थाएं सुधरने का नाम ले रही है जिसका मुख्य कारण है यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली की निष्क्रियता और उनकी उदासीनता,टीकमगढ़ नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों का ऐसा मानना है कि मुश्किल है कि कभी यह व्यवस्थाएं सुधरे, हां कुछ लोगों का कहना यह जरूर था कि कुछ समय के लिए पिछले समय में व्यवस्थाएं जरूर सुधारी गई थी जहां उस समय पुलिस आरआई संजय खरे ने व्यवस्थाओं को काफी हद तक ठीक कर दिया था और एआर रहमान, कुलदीप मिश्रा और उत्तम सिंह कुशवाह के टाइम पर भी नगर की यातायात व्यवस्थाएं काफी हद तक सुधर गई थी और उस समय यातायात पुलिस का कसाव भी रहता था जिसके चलते लोगों को यातायात की व्यवस्थाएं ठीक-ठाक नजर आती थीं लेकिन अब आजकल का आलम तो यह हो गया है कि बाजार के मुख्य मार्ग और चौराहों पर यातायात पुलिस ड्यूटी के नाम पर केवल फारमल्टी करती दिखाई देती ,हां कुछ- एक कार्यवाही पुलिस वाहवाही लूटने के लिए जरूर कर देती है लेकिन उसका असर सब टांय टांय फिश ही नजर आता है।
वहीं दूसरी ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नए बस स्टैंड पर टैक्सियों की धमा चौकड़ी इस कदर रहती है कि वसों में से लोगों का उतरना और बैठना मुश्किल हो रहा है जैसे ही बस प्रांगण के अंदर प्रवेश करती है वैसे ही उसके पीछे बस स्टैंड के अंदर प्रांगण में काफी ऑटो व टैक्सियां प्रवेश कर जाती है और बस के दाएं बाएं आगे पीछे लगा दीं जाती हैं जिससे यात्री बस में बैठने और उतरने के लिए काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं जहां इस व्यवस्था को भी यातायात पुलिस सुधार नहीं पा रही है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

