टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में दिनांक 25.06.2424 को थाना कोतवाली में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज ने मुस्लिम समुदाय के आगामी त्यौहार मोहर्रम ताजियों से संबंधित टीकमगढ़ नगर के ताजिया बनाने वालों की बैठक ली गई। जिसमें उन्हें ताजिए 14 फीट से ऊंचे न बनाने, डीजे 10 बजे के बाद प्रतिबंध बंद करने एवं जुलूस में लोगों के नशे का सेवन ना करने आदि को लेकर तमाम महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं। उल्लेखनीय है कि नगर निरीक्षक आनंद राज ने कोतवाली में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर ताजिया बनाने बालों के साथ बैठक की ओर महत्वपूर्ण चर्चाओं पर प्रकाश डाला गया।

