टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा के निर्देषानुसार जिले में आज 26 जून को अंतराष्ट्रीय नषा निवारण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय सीनियर बेसिक हाई स्कूल में शपथ एवं रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था प्राचार्य श्री बीके नायक व स्टाफ का विषेष सहयोग रहा। इसके साथ ही कार्यक्रम में जिला पुनर्वास केन्द्र से श्री दिनेष पटेल, श्री सचिन साहू, कलापथक दल व स्टाफ के साथ समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री चन्द्रप्रकाष झां तथा स्टाफ की उपस्थिति में बच्चों को नषे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में विष्व स्वास्थ्य संगठन की थीम बच्चों को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देषानुसार जिले में नषे के प्रति बच्चों को जागरूकता बढ़ाने के उद्देष्य से शैक्षणिक संस्था में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा रैली, शपथ, चित्रकला, पोस्टर प्रदर्षनी आदि सामाजिक न्याय विभाग एवं स्कूल षिक्षा द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्ेष्य युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा बीमारियों से बचाव करने के लिये जनजागृति लाना है।

