टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कुछ- एक विभाग तो केवल अपनी कार्य प्रणाली को लेकर दफ्तर तक ही सीमित है जिसके अधिकारी कर्मचारी शायद ही कभी क्षेत्र में भ्रमण करते हो या फिर संबंधित विभाग के कार्य करते हो ऐसा ही नजारा आजकल नगर टीकमगढ़ सहित जिले भर के कस्वों के बाजारों में देखने को मिल रहा है आजकल किसानों की वोवनी का समय चल रहा है किसान इस समय मूंगफली, उर्दू ,तिलहन ,सोयाबीन आदि की फसलों की वोवनी में लगे हुए है इन फसलों की वोवनी के लिए किसानों को कीटनाशक दवा की आवश्यकता पड़ती है जहां बाजार में कीटनाशक दवा दुकानदारों द्वारा ओंने -पौनें दामों में किसानों को थमाई जा रही है और यह भी पता नहीं की कीटनाशक दवा ब्रांडेड है या नहीं लेकिन भोले भाले किसानों को यह कीटनाशक दवा दुकानदार अपनी मनमर्जी के अनुसार थमा रहे हैं इस और किसान कल्याण विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नजर नहीं आती है ना ही कृषि विभाग के अधिकारी – कर्मचारी कभी बाजार में जाते हैं और ना ही इसकी जांच पड़ताल करते हैं किसानों ने कहा है कि अगर विभाग इस ओर कार्यवाही करता रहे तो किसानों के साथ ऐसा नहीं होगा कई ग्रामीण किसान भोले भाले रहते हैं जिन्हें दुकानदार अपनी मनमर्जी के अनुसार कीटनाशक दवाइयां थमा रहे हैं जिला प्रशासन सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से किसानों ने कहा है कि इस और बाजार में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सतत निगहरानी होना इस समय अति आवश्यक है।

