टीकमगढ़। वाह री! यातायात की व्यवस्थाएं ,एवं वाह री! यातायात पुलिस, फिर आज 27 जून 2024 की सुबह करीब 11 बजे नझाई मंडी में करीब आधा घंटे जाम लग रहा है जहां लोग आने जाने के लिए बीच रास्ते में ही फसकर रह गए बड़ी मुश्किल से यह जाम लोगों ने अपनी सूझबूझ से खोला लेकिन यातायात पुलिस वहां कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आई यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवालिया निशा उठने लगे हैं लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन यातायात की विगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर फूटने लगा है लोगों का कहना है कि अगर व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो अब सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए धरना आंदोलन तक पहुंच जाएगा। उल्लेखनीय है कि यातायात की व्यवस्थाएं नगर टीकमगढ़ के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर रोजाना बिगड़ती ही जा रहीं हैं जिनमें सुधार नहीं हो पा रहा है यातायात पुलिस सुस्ती में दिखाई देती है जहां इस ओर कार्यवाही यातायात पुलिस की एक दिखावा साबित हो रही है।