टीकमगढ़। दिनांक 27.06 .2024 को मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय व प्रांतीय अध्यक्ष एम पी सिंह परिहार के निर्देशानुसार पुलिस पेंशनर संघ टीकमगढ़ द्वारा नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया सभा में नशा मुक्ति पर सागर संभागीय अध्यक्ष सुरेश कुमार दोंदेरिया जिला अध्यक्ष खलील मोहम्मद खान रामचरण समारी कैलाश नारायण सिरबैया कन्हैया लाल सेन ए पी रैकवार सिविल कर्मचारी पेंशनर संघ प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह राजपूत तथा सर्व समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह ने नशा मुक्ति के संबंध में अपने-अपने विचार रखे उपस्थित पदाधिकारियों का व वृद्ध पेंशनर रामचरण समरी श्याम बाबू द्विवेदी भागीरथ विश्वकर्मा सोहनलाल पाल तथा संयुक्त पेंशनर संघ के जिला संयोजक उमाशंकर चतुर्वेदी का स्वागत कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एन डी सोनी के नेतृत्व में किया गया साथ ही जिला पदाधिकारी गोविंद अहिरवार बी डी कड़ा इंदर सिंह धनीराम सेन करुणा सिंधु द्विवेदी संतोष सिंह बुंदेला रामकृष्ण यादव गोकुल प्रसाद यादव रामस्वरूप विश्वकर्मा किशोरी लाल राजपूत पूरनलाल रजक राकेश उपाध्याय एम एल कुशवाहा राकेश झा सीताराम कोरी सहित उपस्थित पेंशनरों का स्वागत किया गया शहर में नशा मुक्ति करने का संदेश लेकर मोटरसाइकिल रैली मां लक्ष्मी पैलेस कुंअरपुरा तिगैला से अस्पताल चौराहा होते हुए शहर में निकाली गांधी चौराहा पहुंचकर नशा मुक्ति के नारे लगाकर नशा मुक्ति स्लोगन पोस्टर दिखाकर शहर वासी और दूर दराज ग्रामों से आए नागरिकों के माध्यम से संदेश पहुंचाने का प्रयास किया की नशा रूपी दानव जो कष्ट दायक जीवन देता है से छुटकारा पाकर खुशहाल जीवन जीना है पुलिस पेंशनर जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील खान ने उद्बोधन में नशा करना परिवार के सदस्यों का खून पीने जैसा है प्रत्येक नशा के पैकेज पर चेतावनी लिखी रहती है सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी होती है जिंदगी भर परिवार के सुख के लिए खून पसीने की मेहनत की कमाई से पैसा जोड़कर अपने बच्चों के भविष्य की तैयारी करते हैं लेकिन नशे के सेवन से हुई बीमारी में पूरा पैसा लग जाता है साथ ही परिवार कर्ज में डूब जाता है फिर भी इंसान नहीं बच पाता इसलिए हर हाल में नशा से मुक्त रहें और अपने परिवार सहित खुशहाल जीवन व्यतीत करें संदेश दिया अंत में उमाशंकर चतुर्वेदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री खांन ने बताया की सुरेश कुमार दोंदेरिया उमाशंकर चतुर्वेदी बी डी कड़ा गोविंद दास अहिरवार हर सेवक राय एन डी सोनी ।

