टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा तथा निवाड़ी कलेक्टर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में 23 जून से 25 जून 2024 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान संचालित किया गया। पल्स पोलियों अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले 0-5 बर्ष के बच्चों को लक्ष्य 226706 की पूरा करने के लिए 2441 बैकसीनेटर एवं 133 पर्यवेक्षको की डयूटी लगाई गई। अभियान के प्रथम दिवस बूथ पर 184040 बच्चों को पोलियों दवा पिलाई गई। साथ ही टीम द्वारा घर-घर जाकर द्वितीय दिवस 28871 एवं तृतीय दिवस 14388 कुल 227299 बच्चों को पोलियों दवा पिलाई गई है

