टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिले की तहसील जतारा का नवीन निर्वाचन नरसिंह मंदिर जतारा में हुआ इसकी शुरूआत भगवान बलराम एवं भारत माता के पूजन से हुई l जिसका निर्वाचन जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किया सूची का निर्माण शोभाराम कुशवाहा व दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने किया l कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा ने किया l जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा भारतीय किसान संघ आज जिले में शक्ति ही नहीं अपितु महाशक्ति बनकर उभर रहा है भारतीय किसान संघ जिले का एक मात्र ऐसा संगठन है जो किसानों की ज्वलंत व जमीनी समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराता है भारतीय किसान संघ चाहता है कि जिले का किसान सक्षम, समर्थबान व शक्तिशाली बने उसकी कृषिगत आए दुगनी ही नहीं बल्कि तीन गुनी- चार गुनी हो l गांव गांव भारतीय किसान संघ का प्रचार प्रसार कर प्रत्येक किसान को संगठन से जोड़े इसके उपरांत जतारा तहसील की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जानकी प्रसाद अहिरवार को तहसील अध्यक्ष, रामस्वरूप यादव को तहसील मंत्री व राजकुमारी अहिरवार को तहसील महिला संयोजिका, रामपाल घोष को प्रचार प्रसार प्रमुख, बिहारी लाल सूत्रकार को तहसील उपाध्यक्ष, प्रभा विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, परमलाल कुशवाहा उपाध्यक्ष, गोकल अहिरवार को तहसील कार्यकारिणी सदस्य, रामदेवी आदिवासी को सदस्य, छोटेलाल को तहसील सदस्य, हरिओम चढ़ार को तहसील सदस्य, बनाया गया इसके बाद सभी ने पैदल जाकर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण किया इसके बाद 17 सूत्रीय मांगो को लेकर एक विज्ञापन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम व एक विज्ञापन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के नाम तहसीलदार कुलदीप सिंह को दिया जिसमें भारतीय किसान संघ ने निम्न मांगें की तहसील जतारा में लंबे समय से लंबित पड़े सीमांकन के प्रकरण शीघ्र हल किए जाए।, बान सुजारा बांध की पाइपलाइन व चेम्बर जगह जगह टूटे हुई है जिसे शीघ्र सुधारा जाए।, बान सुजारा बांध की पाइप लाइन का पानी तहसील जतारा के ग्राम टानगा, मांची, कंदवा के बंचित किसानों को भी दिया जाए।, तहसील पलेरा के तालाबों को पाइप लाइन द्वारा बान सुजारा बांध से जोड़ा जाए।, तहसीलों में रिकॉर्ड दुरूस्ती के प्रकरण शीघ्र सुधरवाए जाए।, वन विभाग द्वारा जो यूकेलिप्टस के पेड़ लगाना निश्चित किया है उसकी जगह तेंदू पत्ता, महुआ, नीम, पीपल व बरगद के पेड़े लगाए जाए।, कृषि विभाग व किसानों के बीच सामंजस्य न के बराबर है इनके बीच सामंजस्य बनाया जाए जिससे शासन की योजना का लाभ सभी किसानों को मिल सके।, तहसीलों में लंबे समय से जमें कर्मचारियों को अन्य तहसीलों में स्थानांतरित किया जाए जिससेे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके।, आदिवासियों के लिए विधुत ट्रांसफार्मर योजना लागू की जाए, आदिम जाति कल्याण विभाग व आदिवासियों के बीच उचित तालमेल बैठाया जाए जिससे शासन की योजनाएं आदिवासियों तक पहुंच सके।, राजस्व विभाग व वन विभाग की सीमांकन सबंधित समस्या शीघ्र हल कराई जाए।, गौचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी जाए।, जिले में तालाबों का गहरीकरण कार्य हर वर्ष अप्रैल माह से ही प्रारम्भ कराया जाए।, तहसील जतारा के ग्राम बैदपुर उत्खनन की मंजूरी को रद्द किया जाए जिससे करीब 2000 वृक्ष सुरक्षित हो सके।, जिले भर में चल रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।, टीकमगढ़ शहर के राजेन्द्र सागर तालाब पर मशीनों द्वारा खुदाई अमानक पैमाने पर की जा रही है जिस पर शीघ्र कार्यवाही की जाए।, जिले भर में जो अमानक बीज व दवाओं की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

