ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत में सरपंच और इन्जिनियर द्वारा फर्जी बिल निकालने में जनपद में सबसे आगे।
रिपोर्टर – दुर्गेश यादव
नर्मदा समय शाहपुर – ताजा मामला जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत का है जहां पर लाखों रुपए गमन एवं अनियमित्ताओं मामला लोकायुक्त महोदय जी भोपाल में सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद भी इन्जिनियर श्री हरिश पन्डागरे और ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में मेनटेनेंस कार्य के लिए लगभग 1.75 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे परन्तु निमार्ण कार्य में मात्र अन्दर और सामने पुताई कर सरपंच पति लाखों रुपए निकाले की फिराक में है कोई दरवाजे पल्ले नहीं बदले गए।इस संबंध में इन्जिनियर श्री हरिश पन्डागरे जी को कई बार फोन किया गया परन्तु इन्जिनियर द्वारा पत्रकारों से भी दुरियां बना रहा है और कोई जानकारी नही दे रहा है इस संबंध में तत्काल कलेक्टर महोदय जी से इन्जिनियर की शिकायत की जाएगी


