टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएलसीसी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक कार्य योजना सीडी रेशियो में अब तक की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवष्यक निर्देष दिये गये। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने शासकीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति हेतु बैंक और संबंधित विभागों को आपसी सामंजस से प्रकरणों का निराकारण कर प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देषित किया गया। उन्होंने अब तक की प्रगति पर नाराजगी प्रगट की। साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता के बारे में सभी को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने एसटी, एससी और ओबीसी के प्रकरणों के निराकारण हेतु भी निर्देशित किया। बैठक का संचालन एलडीएम श्री कैलाश नारायण आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने वार्षिक कार्य योजना सीडी रेशियो में अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं के विभाग प्रमुखों द्वारा योजना बार बैंक बार एवं शाखा बार प्रगति प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे, एसएलडीओ आरबीआई श्रवण, डीडीएम नाबार्ड मिर्जा फेसल बेग, सीएम क्रेडिट रवीन्द्र श्रीवास, सीएम आरएसीसी पी.एस.राजपूत, सीएम पलेरा फिरोज खान, आरओ एमजीबी टीकमगढ़ अमित जैन, आरएसईटीआई डायरेक्टर विवेक रघुवंशी, एफएलसी पी के बाजपेयी, महाप्रबंधक राजशेखर पांडे, डीआईसी श्री राजशेखर पाण्डेय, उपसंचालक पशु पालन डॉ. आरके जैन, सहायक संचालक हार्डिकल्चर सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि यथा आदिम जाति कल्याण विभाग पिछड़ा वर्ग विभाग,कृषि विभाग, छत्स्ड जिला टीकमगढ़ एवं सदस्य शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

