टीकमगढ़। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मेडीकेटिड मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम मातृ-पितृ छाया वृद्धाश्रम टीकमगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री अमित नुना, श्री अष्वनी चढ़ार, श्री अभय यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.आर रोषन, छात्रावास अधीक्षक डाॅ. हर्षित तिवारी, मातृ शक्ति संगठन, जन अभियान परिषद्, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.आर रोषन द्वारा मच्छरदानी के उपयोग करने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अप्रत्यक्ष रूप से वैक्टर,मच्छर जनित बीमारियो से बचाव में मदद मिलेगी। उन्होंने कहां कि मच्छरदानियां पूर्णतः सुरक्षित है। इनके उपयोग के लिए समाज को प्रोत्साहित करने की आवष्यकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित नुना द्वारा संबोधित करते हुये बताया कि शासन की इस पहल की सराहना की गयी और अपेक्षा व्यक्त की गयी कि आगामी समय में डेंगू चिकुनगुनिया, मलेरिया, फायलेरिया जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में मेडीकेटिड मच्छरदानियां अहम भूमिका निभायेगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने वैक्टर,मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए सभी को शपथ दिलायी और वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों को मच्छरदानी का वितरण किया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों, वृद्धाश्रम के संचालकों के साथ वृद्धाश्रम के परिसर में पौधा रोपण भी किया और वृद्धजनों से उनके बारे में चर्चा की उन्हांेने निष्चित अऩ्तराल के बाद वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य षिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देषित किया।

