टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा गुम एवं अपहृत बालक, बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना बल्देवगढ़ के अपराध क्रमांक 539/2023 धारा 363, भादवि. की अपहृता परिवर्तित नाम (सीमा) को दिनांक 27/06/2024 को चौकी मंजना पुलिस द्वारा दस्तयाब किया गया बाद दस्तयाबी के मामले मे धारा 366,376(2)(एन), भादवि. 5( एल)/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। मामले के आरोपी रोहित पाल पिता खड़ी उर्फ वृंदावन पाल उम्र 24 साल निवासी जतारा मंडी के पीछे जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा 10,000 रु. का ईनाम घोषित किया गया था जिसे आज दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त अपहृता की दस्तायबी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता,थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार सोनी, थाना प्रभारी बड़ागांव उप निरीक्षक नीतू खटीक, उप निरीक्षक रामसेवक झा चौकी प्रभारी मंजना, प्रधान आरक्षक घनश्याम खटीक, हरिश्चंद्र , अजय यादव, रहमान खान आरक्षक- कमल, प्रशांत, तेजराम, मनोज सविता, महिला आरक्षक- क्रांति, सपना यादव की सराहनीय भूमिका रही।

