टीकमगढ़। जिले में एक जून से 30 जून 2024 तक 161.30 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 30 जून 2024 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 224 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 183, बल्देवगढ़ में 174, खरगापुर में 201, जतारा मे 83, मोहगढ़ में 175, लिधौरा में 78 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 172 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 30 जून तक 61.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 61 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 75, बल्देवगढ़ में 66, खरगापुर में 77, जतारा में 36, मोहगढ़ में 110, लिधौरा में 29 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 37 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

