टीकमगढ़। 30 जून 2024 रविवार के दिन सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 111 वां संस्करण मन की बात कार्यक्रम पूरे जिले में 808 बूथों पर सुना गया , जिसमें भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना , वरिष्ठ भाजपाई नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा , अभिषेक खरे रानू, प्रफुल्ल द्विवेदी, मुन्नालाल साहू, स्वप्निल तिवारी ,अनीश खान वरिष्ठ पदाधिकारियों , भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस ने अलग-अलग स्थानों पर सुना। गौरतलब है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह उनका पहला मन की बात कार्यक्रम था। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बूथ क्रमांक 85 पर कार्यक्रम को सुना, वहीं नगर के बूथ क्रमांक 80 पर भी भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया । मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक उक्ति है इति विदा पुनर्मिलनाय कि मैं विदा लेता हूं फिर मिलने के लिए, इसी भाव से मैंने फरवरी में अपनी बात रखी थी,अब जब मानसून आता है तो मन आनंदित हो जाता है । उन्होंने कहा कि झारखंड की वीर भूमि का प्रमाण हम सबको प्रेरणा देता है जब अंग्रेजों ने संथालों पर अत्याचार किया तब उसका मुंह तोड़ जवाब दिया वीर सिद्धधो व कानू जैसी देशभक्तों ने, वहीं केरल भी अपनी सांस्कृतिक परिधान के लिए जाना जाता है जहां आदिवासी बहनें काथूंम भी छाता बनाती है, देश ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है, साथ ही उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी जुड़े। भारतीय खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया है और दुनिया में भारतीय परचंम सबसे ऊंचा दिखाई पड़ता है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू एवं भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

