टीकमगढ़। कलेक्टर कार्यालय में जिला कोषालय और डाक विभाग के सामने वाली गैलरी मे नीचे फर्श पर बारिश के मौसम में पानी भर जाता है जहां से कर्मचारियों को निकलना मुश्किल होता है बताया गया कि यह पानी कलेक्टर कार्यालय के पीछे के दरवाजे से ऊपर छत से टपकता है जिसके ऊपर भारी भरकम कचरा जम गया है जिसके चलते यह पानी जाकर नीचे गैलरी में टपकता है और इसी भरे हुए पानी में से कर्मचारियों को आना जाना पड़ रहा है जहां बारिश के मौसम में दफ्तरों में आने जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बड़ी समस्या हो रही है जहां जिला प्रशासन के मुख्य कार्यालय में ही यह आलम बना हुआ है कि यह गैलरी में पानी भरता है और इसकी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है बारिश के मौसम में इस गैलरी में पानी भर जाता है। जहां से आने जाने वालों को बड़ी दिक्कत पैदा होती है।,,,,,,, वहीं दूसरी जिला जनसंपर्क कार्यालय और जनसुनवाई कक्षा के पास स्थित बाहर कॉर्नर में सड़ा-गला कचरा बरसों से पड़ा हुआ है जो भयंकर बदबू मारता है जिसके चलते अगल-बगल के दफ्तरों में बैठने वाले कर्मचारियों को बड़ी समस्याएं हो रही हैं यह कचरा यहां बरसों से पड़ा हुआ है जो बदबू मारता है जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आपेक्षित कराया गया है।

