टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ऊपर छत से पानी टपकता था जो करीब बरसों से बारिश के मौसम में मुख्य दरवाजे के बीचों बीच टपकता था बारिश के मौसम में आने-जाने में लोगों को समस्या होती थी जब कोई इस दरवाजे से निकलता था तो उसके सिर पर ही पानी टपकता था हालांकि इस दरवाजे से ही कलेक्टर कार्यालय के सभी आला अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी निकालते थे लेकिन यह आलम होने के बाद भी यह ठीक नहीं किया जा रहा था जब नर्मदा समय न्यूज़ ने इसको प्राथमिकता से जिला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा तब जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य दरवाजे के बीचों-बीच से टपकने वाले पानी को बंद करवाया है और अब उस स्थान से बारिश के मौसम में पानी टपकना बंद हो गया है जहां नर्मदा समय न्यूज़ का एक बार फिर असर हुआ
है।

