टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम , अनुविभागी अधिकारी पुलिस राहुल कटरे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर में संचालित स्कूल की बसों के एक अभियान चला कर समस्त दस्तावेज चैक किए जिसमे परमिट, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स , अग्नि शमन यंत्र और प्रदूषण चैक किए , कमी पाए गए बसों पर 5000 रु. की चालानी कार्यवाही की गई। एवम् बिना नम्बर प्लेट चल रहे 18 ई रिक्शा को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर चालको को हिदायत दी गई जिसमे उन्हें बर्दी पहनना , समस्त दस्तावेज पूर्ण करना , ओवर सवारी न ले जाने हेतु बताया गया। यातायात प्रभारी कैलाश कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी सोमवार को कार्यवाही के दौरान आर्या पाराशर, प्र.आर. लतीफ, आर. आदित्य, अवधेश ,आनंद मौजूद रहे। उक्त अभियान प्रत्येक थाना चौकी स्तर पर शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कृपया मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें सुरक्षित रहें सुरक्षित घर पहुंचे।

