टीकमगढ़ । कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन ,भोपाल के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह 01 जुलाई 2024 से तीन दिवसीय कार्यक्रम मनाया जाना था इसी क्रम मे दिनांक 01जुलाई 2024 को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह का प्रथम दिवस शासकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया गया ।इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमति अनुपमा नायक और कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रवीण झाम प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. श्री मति उषा सिंह प्राध्यापक समाज शास्त्र उपस्थित रही । कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवल के साथ हुआ एवं मां सरस्वती जी की बन्दना की गई प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया । एवं छात्राओं का पंजीकरण करबाया गया । इस काय्रक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सीखने की प्रगति सीनियर छात्राओं के साथ मेल जोल एवं सम्मान की परम्परा की स्थापना करना एवं अपने व्यक्तिव का निर्माण करना । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्री मति अनुपमा नायक ने अपने प्रेरणादायी विचारों से छात्राओं को प्रेरित किया और कि जीवन में हमेशा चलते रहना चाहियें दौडते रहना चाहिये तभी हम मंजिल तक पहुँच सकते है नोडल अधिकारी डॉ. उषा सिंह प्रभारी कार्यक्रम ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम बच्चो मे ज्ञान संस्कार आत्मनिर्भरता एवं परस्पर संबंधो की स्थापना पर आधारित है इसलिए सभी छात्राओं को प्रतिदिन महाविद्यालय आना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमति प्रवीण झाम ने कहा महाविद्यालय मे विभिन्न योजनांए संचालित है विभिन्न कार्यक्रम होते है आप सभी पठन – पाठन करे और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले ।इस शैक्षणिक स्टाफ में डॉ. माधवी सालुंके ,डॉ. अनुभा शर्मा ,डॉ. ज्योति कौशल ,डॉ. हर्षबर्धन राहुल डॉ. रमाशंकर शुक्ल ,श्री खूबचन्द्र ,श्री कैलाश कुमार नामदेव ,श्री दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थित रही ।प्रेस को यह तमाम जानकारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

