टीकमगढ़। कलेक्टर श अवधेश शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे आज प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने शासकीय माध्यमिक शाला कैलपुरा, जनपद पंचायत बल्देवगढ़ का औचक निरीक्षण किया तथा विद्यालय में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवष्यक निर्देष दिये। कलेक्टर श्री शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री धुर्वे ने माध्यमिक शाला कैलपुरा के निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन का परीक्षण किया। परीक्षण उपरान्त उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन मंत्र का पाठ कर भोजन ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पाठ्यक्रम तथा अन्य विषयों पर चर्चा की एवं आवष्यक निर्देष दिये।

