टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। दिनांक 02.07.2024 को थाना दिगोड़ा के पंचायत भवन में लगभग 250 गणमान्य नागरिक, सरपंच, सम्मानित जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे शामिल हुए शिविर में 1.7.2024 से लागू हो चुके नवीन कानूनों की विशेषताओं एवम उद्देश्य की जानकारी दी गई। पंचायत भवन में आयोजित जन चेतना शिविर में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत् वृक्षारोपण करने की भी अपील की।

