टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 02.07.2024 को जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पंच ज अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करते हुए बताया कि प्रकृति हमारी वास्तविक माॅ की तरह होती है जो हमें कभी नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि हमारा पालन-पोषण करती है। सुबह जल्दी प्रकृति के गोद मंे ठहलने से हम स्वस्थ और मजबूत बनते हैं साथ ही ये हमे कई सारी घातक बीमारियों जैसे डायबिटिज, स्थायी हदय घात, उच्च रक्त चाप, लीवर संबंधी परेशानी, पाचन संबंधी समस्या, संक्रमण, दिमागी समस्याओं आदि से दूर रखता है। प्रकृति हमारे जीवन का मूल है। प्रकृति के बिना हम कल्पना नहीं कर सकते। हमारी आधारभूत जरूरतें हवा, पानी, भोजन आदि सभी प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं प्रकृति हमारी जननी है, जो हमें जीवन देती हैं प्रकृति ही हमें पालती है। प्रकृति की सेवा हमें उसी तरह करनी है। जिस निस्वार्थ भाव से प्रकृति हमारी सेवा करती है। प्रकृति को हरा भरा, स्वच्छ और स्वस्थ रखना हमारा दायित्व है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाने चाहिए। हमें पानी का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। हमें ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण रखना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीणा व्यास, विशेष न्यायाधीश, टीकमगढ़ श्री शमरोज खान, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री वरूण पुनासे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़, जिला न्यायाधीश श्री एन. के. गुप्ता, श्री अनिल करौरिया, श्री प्रणयदीप ठाकुर, न्यायाधीश श्री अमन सिंह भूरिया, श्री अरविन्द सिंह, श्री संगम सिंह, श्रीमति कविता संगम, श्रीमती नूतन रावते, सुश्री रिशु भगत, श्री मुदित लटौरिया, एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है ।

