टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में थाना यातायात द्वारा दिनांक 02.07.2024 को बस एवम ऑटो रिक्शा की चेकिंग की गई । क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, परमिट, फिटनेस, प्रदूषण, आदि पाए जाने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जिसमें 16 ऑटो रिक्शा 1 बस के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 13,200 शमन शुल्क वसूला गया। संपूर्ण जिले में उक्त कार्रवाई प्रारंभ की गई है सभी यात्री वाहन चालकों से कहा गया है कि आप यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित सवारियों को पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

