टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा गुम एवं अपहृत बालक,बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 363, भादवि. की अपहृता परिवर्तित नाम मीना को जिला चित्रकूट से दिनांक 30.06.2024 को दस्तयाब किया गया। जिसके द्वारा आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटू वर्मा द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं जबरन गलत काम दुष्कर्म करना बताने पर मामले मे धारा 366,450, 376(2)(एन), 376भादवि. 3/4,5 एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। मामले के आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटू पिता जगन्नाथ वर्मा उम्र 20 साल निवासी जिला चित्रकूट को दिनांक 01.07.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त अपहृता की दस्तायबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक उदय राज सिंह, प्रधान आरक्षक महेश, महिला आरक्षक आकांक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

