टीकमगढ़। सागर संभागायुक्त डाॅ0 वीरेन्द्र सिंह रावत ने आज कलेक्टर अवधेष शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के साथ ग्राम छिपरी जनपद पंचायत जतारा में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव 5 जुलाई को ग्राम छिपरी में श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के प्राकट्य उत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ग्राम में स्थित शारदा पहाड़ी पर नवनर्मित 61 फीट ऊंची सदाषिव प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ग्राम छिपरी के प्रवास के दौरान लाड़ली बहना योजना की माह जुलाई 2024 की राषि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किष्त, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी गैस कनेक्षन धारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्जवला योजना श्रेणी में लाड़ली बहना के हितग्राहियों को माह मार्च 2024 के लिये देय गैस रिफिल अनुदान राषि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंषन के हितग्राहियों को माह जून की किष्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। साथ ही वे जिले के विभिन्न निर्माण कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

