टीकमगढ़ । पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार के द्वारा दिनांक 03.07.2024 को जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण में सर्वप्रथम पुलिस लाइन ग्राउंड पहुँचकर परेड की सलामी ली , बाद परेड का निरीक्षण किया अच्छे टर्नआउट वाले शासकीय सेवकों को पुरस्कृत किया गया । वाहनों के रख रखाव के निरीक्षण बाद सैनिक सम्मेलन में पुलिस शासकीय सेवकों की समास्याओं को सुनी एवं त्वरित निराकरण किया । तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना कोतवाली ,देहात का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बाद ग्राम छिपरी थाना लिधौरा का भ्रमण कर कथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान रोहित काशवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या सहित जिला पुलिस महकमें के तमाम वरिष्ठ अधिकारी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।