टीकमगढ़ । दिनांक 11.07.2024 को ई कंपनी 29वीं वाहिनी विसबल कैम्प- टीकमगढ में श्री साजिद फरीद शापू भापुसेअति.पुलिस महानिदेशक विसबल पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री मिथलेष शुक्ला भापुसे पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज ग्वालियर एवं श्री मनोहर सिंह मंडलोई भापुसे सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल,दतिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान के तहत 100 से अधिक पौधो का रोपण किया गया। एक पेड़ माॅ के नाम पर पौधारोपण अभियान के अनुक्रम में ई कंपनी कैम्प टीकमगढ सहित 29वीं वाहिनी विसबल,दतिया के मुख्यालय सहित अलग-अलग कंपनियों मे इस कार्यक्रम को किया गया जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी,कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। वाहिनी के सभी अधिकारी,कर्मचारियों ने संकल्प भी लिया है कि माँ के नाम के नाम से जो पौधा लगाया गया है उसकी देखभाल करेगें और उसको बड़ा करेंगे। वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में कंपनी प्रभारी निरीक्षक श्री शिवेन्द्र त्रिवेदी सहित कंपनी के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।

