समूह की अध्यक्ष ने परियोजना अधिकारी पर लगाया रिश्वत का आरोप परियोजना अधिकारी ने कहा जाच करने यह मिला ईनाम
आमला.बोरदेही क्षेत्र के ग्राम हरन्या के आगंनवाडी केन्द्र-1 में बच्चों के लिए बनाए गए भोजन कड़ी चावल में 27 जून को इल्लियां निकली थी। जिसकी ग्रामीणों एवं पालकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई थी। जिसके बाद आमला के सीडीपीओ निर्मल सिंह ठाकुर ने गुरूदेव स्व सहायता समूह एवं आर्गनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा था। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर एसडीएम को प्रतिवेदन सौंपकर कार्रवाई करने को कहा था गौरतलब है की क्षेत्र के ग्राम हरन्या की आंगनवाड़ी केन्द्र 1 में सांझा चूल्हा योजना के तहत बच्चों के लिए गुरुदेव स्व सहायता समूह द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। 27 जून को दोपहर में बच्चों के लिए कड़ी चावल बनाकर परोसे गए थे। इस दौरान केन्द्र में बच्चों का वजन कराने आए पालकों को भोजन में इल्लियां दिखाई देने पर पालकों ने अधिकारियों को शिकायत कर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को शिकायत की थी। जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग आमला के परियोजना अधिकारी निर्मलसिंह ठाकुर ने स्वसहायता समूह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है समूह की अध्यक्ष ने परियोजना अधिकारी की झूठी शिकायत कर रही है।
परियोजना अधिकारी पर महिला ने लगाये रिश्वत का लगया झूठा आरोप…………………………………..
आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाये जाने पर परियोजना अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिये कि भविष्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। इससे आक्रोशित महिला ने परियोजना अधिकारी पर 5 हजार रिश्वत की मांगने और बुरी नियत रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। जबकि परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर ने इन आरोप का झूठा बताया है। परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिली थी कि मध्यांह भोजन में इल्ली निकली है। इसकी जांच करने पहुंचे थे। जांच के बाद महिला बबली पति रामचंद्र निवासी हरन्या को निर्देशित किया था कि वह लापरवाही न करे। लेकिन महिला ने उल्टे उन पर ही आरोप लगा दिये। निर्मल सिंह ठाकुर का कहना है कि इस तरह के आरोप लगाकर महिला द्वारा जांच को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने महिला से कोई रिश्वत की मांग नही की और न ही अभद्रता की है। महिला द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार झूठे है कारवाई के डर से महिला झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह से कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही की शिकायतों पर जांच हेतु परियोजना अधिकारी निरीक्षण पर जायेंगे, और सम्बन्धित लापरवाह कर्मचारी, दबाव बनाने उल्टा परियोजना अधिकारियों पर ही अनुचित आरोप लगाएंगे तो फिर परियोजना अधिकारी निरीक्षण करना ही छोड़ देंगे।
इनका कहना है।………………………………………..
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ बच्चों को मूल रूप से मिल सके इसके लिए आंगनवाड़ीयों का समय समय पर निरीक्षण किया जाता है शिकायत मिलने पर जाच की जाती है अगर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित को नोटिस जारी किया जाता है जांच करने के उपरांत संबंधित द्वारा झूठ और मिथ्या लगाए जाते हैं ऐसे में फिर योजनाओं का संचालित कैसे किया जा सकता है
निर्मल सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास आमला
