टीकमगढ़। 22 जुलाई 2024 श्रावण सोमवार के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी जहां तड़के सुबह से ही भक्त भगवान शंकर की पूजा अर्चना के लिए निकल पड़े जहां मंदिर में बम बम भोले के जयकारों से पूरा शिवालय गूंज उठा इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी चुस्त दुरुस्त दिखीं एवं श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए तमाम सुविधाएं मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के द्वारा समुचित ढंग से कीं गईं। भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए भारी तादाद में भक्त पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना उपासना के साथ भक्ति में लीन नजर आए इस मौके पर अंचल भर के भक्त भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचे जहां सुबह से ही भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। उल्लेखनीय है कि सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से ही अंचल भर के शिवालयों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी जहां भक्त भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजन पूजन और उपासना में लीन नजर आए।

