टीकमगढ़। संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक ने जिले के शासकीय विभागों में अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है जिसके अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर प्रफुल्ल द्विवेदी को उनके इष्ट मित्रों सहयोगियों एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के प्रति आभार जताया है।

