भोपाल/ टीकमगढ़। मनरेगा में नए आदेश के विरोध में 23 जुलाई 2024 को प्रदेश भर के सरपंच भोपाल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री निवास पर मनरेगा में नए आदेश का विरोध करने की रणनीति सरपंच संगठनों की पहले से तय थी जिसको लेकर प्रदेश भर के सरपंच भोपाल के अंबेडकर पार्क में एकजुट हुए और धरना प्रदर्शन कर विरोध शुरू कर दिया मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचने के पहले से ही वहां भारी पुलिस बल तैनात हो गया और सरपंचों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है जब सरपंच अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन और विरोध कर रहे थे उस समय मंत्री प्रहलाद पटेल वहां पहुंचे लेकिन सरपंचों के मन की बात ना होने पर सरपंच एकजुट होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे तभी भारी पुलिस बल सरपंचों को रोकने का प्रयास कर रहा है लेकिन सरपंच अपनी एक जुटता के साथ मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचने की जिद पर अड़े हुए हैं और इस समय भोपाल में सरपंचों का जंगी प्रदर्शनी जारी है । जहां विरोध के दौरान मनरेगा में नए आदेशों को डिसमिस करने की मांग सरपंच कर रहे हैं टीकमगढ़ जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सहित टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ राधापुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह लोधी सहित टीकमगढ़ जिले से सैकड़ो सरपंच भोपाल पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में जबसे नए आदेश जारी किए गए हैं तभी से प्रदेश भर के सरपंच इसका विरोध कर रहे हैं और इन आदेशों को डिसमिस करने की मांग कर रहे हैं इन्हीं आदेशों को डिसमिस किए जाने को लेकर प्रदेश भर के सरपंच एकजुट हो गए हैं और इसका विरोध करने भोपाल पहुंचे हैं।