टीकमगढ़। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को तड़के सुबह से ही झमाझम बारिश हो गई जिसके चलते मौसम में ठंडक आ गई जहां बढ़ती गर्मी एवं उमस से लोगों ने राहत की सांस ली तो वही इस बारिश से किसान भी खुश दिखाई दे रहे हैं किसानों ने बारिश को लाभदायक बताया है किसानों का कहना था कि बोवनी हो चुकी थी और बारिश नहीं हो रही थी लेकिन इंद्रदेव की कृपा अब हुई है जिसके चलते यह बारिश किसानों की फसलों को भी लाभदायक है। वही बारिश के चलते नदी नालों में भी जल स्तर बड़ा है। और अंचल तरबतर हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस हो रही थी जिससे लोग भी परेशान थे लेकिन बुधवार की सुबह करीब 5.30 वजे से इंद्रदेव की कृपा हुई और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

