टीकमगढ़। जिले में एक जून से 25 जुलाई 2024 तक 420.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 25 जुलाई 2024 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ द्वारा 587 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 429, बल्देवगढ़ में 437, खरगापुर में 476, जतारा में 201, मोहनगढ़ में 561, लिधौरा में 254 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 416 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 25 जुलाई तक 95.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 88 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 85, बल्देवगढ़ में 110, खरगापुर में 92, जतारा में 36, मोहनगढ़ में 230, लिधौरा में 95 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

