टीकमगढ़। वैसे तो नगर की अनेक सड़कें इस तरह उखड़ गई है कि उन पर चलना लोगों का दूभर है लेकिन अंबेडकर तिराहा से लेकर नए बस स्टैंड तक की सड़क तो पूरी तरह से खस्ता हाल हो चुकी है जिसमें कुछ गढ्ढे तो ऐसे हैं कि वह जान लेवा साबित हो रहे हैं अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर जी की मूर्ति के समीप ही एक ऐसा गड्ढा है जिसमे रोज आते -जाते वाहन चालक गिरते हैं इस गढ्ढे की गहराई इस प्रकार की हो गई है कि लोग बड़ी मुश्किल से इसमें गिरने से बच पाते हैं आने जाने वाले लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में तो और इस प्रकार के गढ्ढे जानलेवा साबित होते हैं क्योंकि जब उनमें पानी भर जाता है तो पता ही नहीं चलता की गड्ढा है कि पानी भरा है और वाहन चालकों सहित आते-जाते लोग उसी में जाकर गिर जाते हैं नगर वासियों ने इस गढ्ढे सहित इस पूरे मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

