टीकमगढ़। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 29 जुलाई 2024 को भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में भजन गायक खनिज देव चौहान शाम 06 बजे से भजन संध्या का आयोजन करेंगे जहां वह अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर गढा़ के हनुमान खबर मोरी लंय रइयो भजन के गायक खनिज देव चौहान 29 जुलाई 2024 को भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में आएंगे और शाम 06 बजे से भजन संध्या करेंगे।

