टीकमगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत माह की प्रत्येक 9 एवं 25 तारीख को ए.एन.सी. चेकअप किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आभा सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान 80 से 90 महिलाओ को जांच के साथ ही पौष्टिक आहार में आयरन युक्त पोहा एवं फल में केले का वितरण किया गया। साथ ही नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने के लिए सहायक प्रबन्धक डॉ अंकुर साहू द्वारा समझाइश दी गयी। स्टूवर्ड श्री हेमन्त नायक द्वारा डाइट का वितरण किया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग मैट्रन प्रेमा अहिरवार एवं गार्ड सुपरवाइजर सद्दाम खान समस्त गार्ड द्वारा किया गया।

